फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Storm - water power system faltered district

आंधी-पानी से लड़खड़ाई जिले की बिजली व्यवस्था

Sat, 04 Apr 2015 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 04 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Storm - water power system faltered district
शुक्रवार की रात चली आंधी और पानी से शहर की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। कई
विज्ञापन
स्थानों पर तारों के  आपस में टकराने और पेड़ की टहनियां गिरने से पुलिस लाइन, खकरा व निरंजनकुंज कॉलोनी के फीडर बंद कर दिए गए। इससे करीब पांच घंटे तक प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था काफी खराब रही।
शुक्रवार की रात करीब दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी चलने के कारण करीब आधा घंटे तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दोबारा जब सप्लाई शुरू हुई तो तारों के टकराने और पेड़ों की टहनियों के कई स्थानों पर गिरने से पुलिस लाइन, खकरा व निरंजनकुंज कॉलोनी के फीडर बंद कर दिए गए। इससे मोहल्ला तुलाराम, मोहल्ला तखान, फीलखाना, आवास विकास कॉलोनी, भूरे खां, खकरा सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली गुल रही।
एसडीओ टाउन दीपक नेगी ने बताया कि आंधी आने के कारण कुछ स्थानों पर तार आपस में टकरा गए। कई जगहों पर टहनियां की चपेट में आकर तार क्षतिग्रस्त हो गए। जिस पर पुलिस लाइंस, खकरा और निरंजन कुंज का फीडर बंद करना पड़ा। लाइनों को दुरुस्त करने के बाद बिजली आपूर्ति चालू की गई है। बताया कि करीब पांच घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed