फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Storage of paddy found more than the standard, license of rice mill suspended

Pilibhit News: मानक से अधिक मिला धान का भंडारण, निलंबित किया चावल मिल का लाइसेंस

Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Storage of paddy found more than the standard, license of rice mill suspended
पीलीभीत। मंडी समिति के सचल दल को असम हाईवे पर एक चावल मिल के निरीक्षण के दौरान धान का करीब 54 क्विंटल स्टॉक अधिक मिला। यही नहीं किसानों से सीधे धान की खरीद भी की जा रही थी। इसपर सचिव ने सभापति के निर्देश पर राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया। मंडी प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

मंडी समिति के सचल दल ने छह अक्तूबर को फर्म मैसर्स श्रीजी राइस इंडस्ट्रीज के अंतर्गत फर्म मोतीराम विनोद कुमार के यहां धान भरे ठेले को चेक किया। स्थानीय गेट पास के लिए जो पर्ची जारी की गई थी, उस पर 180 बोरा, वजन 117 क्विंटल अंकित था।
विज्ञापन

मंडी चेकपोस्ट से स्थानीय गेटपास संख्या 738/097 पर्ची के अनुसार जारी किया गया था। ठेले में धान अधिक होने की आशंका में मंडी स्टॉफ ने बोरियों की गिनती की। गिनती में ठेले में 264 बोरी निकलीं जो स्थानीय गेटपास में अंकित बोरों से 84 बोरा अधिक पाई गईं। वजन भी अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी सामने आया कि फर्म मैसर्स श्रीजी राइस इंडस्ट्रीज पर सीधे किसानों से सीधे धान की खरीद की जा रही थी। यह भी सामने आया कि फार्म 6 आर भी जारी नहीं हुआ था। धान का वजन 462.10 क्विंटल था। सामने आया कि फर्म मंडी शुल्क एवं विकास सैस का अपवंचन कर रही थी।

इसपर मंडी स्टॉफ ने फर्म के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति की। बाद में इस रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट / सभापति ने फर्म श्रीजी राइस इंडस्ट्रीज का लाइसेंस निलंबित करने का आदेश दिया। सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि सभापति के निर्देश पर राइस मिल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed