फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stop wastage of water

बंद हो पानी की बर्बादी, संरक्षण पर दें ध्यान

Wed, 15 Jul 2015 11:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 15 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Stop wastage of water
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत हुई कार्यशाला
विज्ञापन
में डीएम ओएन सिंह ने पानी की बर्बादी रोकने और उसके संरक्षण पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। डीएम ने अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में नदी, तालाब, पोखर और कुओं की देखरेख के निर्देश दिए।

गांधी सभागार में हुई कार्यशाला का शुभारंभ डीएम ओएन सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा हम सभी को मिलकर इसके लिए प्रयास करने होंगे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बने तालाबों, पोखर व कुआं आदि को ठीक कराकर उनमें पानी का भंडारण कराने पर जोर दिया।

स्वच्छता मिशन पर चर्चा करते हुए डीएम ने कहा कि गांव में आवंटित शौचालयों का शतप्रतिशत प्रयोग होना चाहिए। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया। इससे पूर्व सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में पीडी आरबी भास्कर, डीपीआरओ वीपी सक्सेना, डीपीओ राजकपूर, डीडीओ एके सिंह चंद्रौल सहित सभी खंड विकास, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed