फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stop the rising crimes, make the festival run safely: ADG

बढ़ते अपराधों को रोकें, त्योहार सकुशल संपन्न कराएं: एडीजी

Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 02:27 AM IST
सार

महिला सुरक्षा दल (एंटी रोमियो स्क्वाड), महिला बीट पुलिस कर्मी, महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी, पिंक बूथ, पिंक पेट्रोलिंग की महिला कर्मियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तथा संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। एडीजी से मिलने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, बलजीत सिंह खैहरा, वियजपाल विक्की, राजू खंडेलवाल, श्यामनाथ भारद्वाज, हरीश मिश्रा, उमेश गुप्ता आदि व्यापारी थे। माधोटांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल भेजा।

विज्ञापन
Stop the rising crimes, make the festival run safely: ADG
बुधवार को पुलिस लाइन में बैठक को संबोधित करते एडीजी राजकुमार।

विस्तार

एडीजी ने पुलिस लाइन में अधिकारियों और थानेदारों के साथ की बैठक
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ करें कार्रवाई, तेज आवाज में न बजे लाउडस्पीकर
पीलीभीत। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन राजकुमार ने बुुधवार को अफसरों और थानेदारों के साथ पुलिस लाइन में बैठक कर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने और अपराध रोकने के सख्ती के साथ निर्देश दिए।
एडीजी ने कहा कि जिले में कच्ची/ जहरीली शराब, मादक पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने, संरक्षित पशुओं की हत्या रोकने, तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। भूमाफिया, खनन माफिया तथा अवैध टैक्सी स्टैंड संचालित करने वाले माफिया को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर मानकों का उल्लंघन कर लाउडस्पीकर तेज गति से बजाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। ऐसे लाउडस्पीकर अगर कहीं भी बज रहे हों तो उन्हें तत्काल उतरवा लें। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराध पर पूर्ण नियंत्रण और रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। महिला सुरक्षा दल (एंटी रोमियो स्क्वाड), महिला बीट पुलिस कर्मी, महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त पुलिस कर्मी, पिंक बूथ, पिंक पेट्रोलिंग की महिला कर्मियों को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तथा संवेदनशील बनाने पर जोर दिया। जिले में एकाएक बढ़ीं लूट, डकैती तथा हत्याओं की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

एडीजी ने कहा कि घटनाओं में लिप्त अपराधियों को सूची बना लें। उनकी लगातार चेकिंग होती रहे। इसके अलावा त्योहार, दशहरा, रामलीला, बारावफात, दीपावली और छठ पूजा के सकुशल आयोजन कराने के निर्देश भी दिए। थाना प्रभारी नियमित रूप से थाना क्षेत्रों में फूट पेट्रोलिंग व थानों की साफ सफाई के ध्यान रखें। जन सुनवाई, आईजीआरएस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी ने पूरनपुर में शांति व्यवस्था को किया भ्रमण
पूरनपुर। एडीजी राजकुमार ने बुधवार शाम नगर में भ्रमण किया। स्टेशन चौराहा पर उन्होंने व्यापारी नेताओं से मुलाकात की। व्यापारी नेताओं ने घुंघचाई चौराहा पर पुलिस चौकी की मांग की।
एसपी दिनेश कुमार पी, सीओ वीरेंद्र विक्रम साथ थे। एडीजी से मिलने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां, बलजीत सिंह खैहरा, वियजपाल विक्की, राजू खंडेलवाल, श्यामनाथ भारद्वाज, हरीश मिश्रा, उमेश गुप्ता आदि व्यापारी थे। संवाद


सड़क पर घायल बुजुर्ग को देख एडीजी ने भिजवाया अस्पताल
पीलीभीत। एडीजी राजकुमार देर शाम पूरनपुर जा रहे थे। माधोटांडा-पूरनपुर मार्ग से उनका काफिला गुजर रह था। इसी दौरान लोधीपुर गांव के पास बाइक सवार बुजुर्ग को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा। इस पर उन्होंने गाड़ी रुकवाई और नीचे उतरकर बुजुर्ग का हालचाल पूछा। इसके बाद पुलिस कर्मियों से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजने को कहा। माधोटांडा इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed