{"_id":"64c6a8bf57f2a2e307053f79","slug":"stolen-e-rickshaw-recovered-accused-arrested-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-1927-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चोरी का ई-रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चोरी का ई-रिक्शा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 30 Jul 2023 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बंडा पुलिस शनिवार देर शाम नगर से एक युवक को पकड़ कर ले गई। उसकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया। पुलिसकर्मियों के सादा कपड़ों में होने पर अनहोनी की आशंका के चलते लोगों ने कुछ दूर तक पीछा भी किया, लेकिन बाद में हकीकत पता चलने पर लौट आए।
मुखबिर की सूचना पर सादा कपड़ों में पहुंची बंडा पुलिस ने लंगर में मौजूद एक युवक को पकड़ लिया। उसे कुछ दूर शेरपुर रोड पर पैदल ले जाने के बाद गाड़ी में बैठा लिया। युवक को उठाकर वाहन में डालकर ले जाने पर कुछ लोगों ने शोर मचाकर गाड़ी का पीछा किया। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि ई-रिक्शा चोरी के मामले में बंडा पुलिस युवक को ले गई है। पुलिस ने ई-रिक्शा भी बरामद भी कर लिया है।