{"_id":"66815618c808e60b470a964b","slug":"stolen-bike-recovered-from-kotwali-three-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118745-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोतवाली से चोरी हुई बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोतवाली से चोरी हुई बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पूरनपुर। सीज की गई बाइक कोतवाली से चोरी होने के मामले में पुलिस ने बाइक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक आरोपी को वकील बताते हुए कुछ साथी छुड़ाने के लिए देररात तक कोतवाली मेंं जुटे रहे।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कुछ दिन पहले एक बाइक को अभिलेख न होने पर सीज कर कोतवाली में खड़ा करा लिया था। बाइक तीन दिन पहले कोतवाली से चोरी हो गई। घटना पर पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। कोतवाली में लगे सीसीटीवी के कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई। पुलिस जांच में शेरपुरकलां निवासी गुफरान, पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका निवासी फरमान और तौफीक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कोतवाली से चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया।
तीनों का रविवार को चालान कर दिया गया। गुफरान को छुड़ाने की कोशिश में कई लोग शनिवार देररात तक कोतवाली में जुटे रहे। इन लोगों का कहना था कि गुफरान निर्दोष है। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र ने बताया कि गुफरान अपने को वकील बता रहे है। उनके पंजीकरण की जानकारी की जाएगी।