{"_id":"62fbeadce7629e6558045377","slug":"stole-four-lakh-rupees-and-jewelery-by-putting-mask-on-the-farmer-s-house-pilibhit-news-bly49457388","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर नकब लगाकर चार लाख रुपये और जेवरात चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर नकब लगाकर चार लाख रुपये और जेवरात चुराए
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बारी बुझिया निवासी बलजिंदर सिंह उर्फ काला के घर चोरों ने नकब लगाकर चार लाख रुपये व कीमती जेवर चोरी कर लिए। डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर एसओ को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
घटना सोमवार रात दो बजे के बाद की है। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह आठ बजे किसान की पत्नी कमलजीत कौर को तब हुई जब वे कमरे में पहुंची। बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह सोमवार को काम से बरेली गए थे। रात साढ़े 12 बजे घर पहुंचे। खाना खाने के बाद घर की छत पर सो गए। उनके पिता और कर्मचारी बाहरी हिस्से में सोए थे। पत्नी घर के बरामदे में सो रही थीं। सुबह पत्नी कमरे में पहुंची तब चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर सेफ के ताले तोड़कर कंबाइन खरीदने को रखे चार लाख रुपये, सोने का हार, टीका, दो कुंडल, दो चूड़ी, अंगूठी और कुछ चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी यूपी 112 को दी तो पुलिस आई। एसओ कमलेश मिश्रा, सीओ वीरेंद्र विक्रम पहुंचे। खोजी कुुत्ता असम हाईवे किनारे बनी वर्कशॉप तक गया।
चोरी की आशंका पर कई दिन से छत पर सोता था किसान
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष की बड़ी बहन के घर जुलाई में हुई चोरी के बाद से गांवों में खासी दहशत थी। बलजिंदर सिंह भी चोरों की आशंका से कई दिनों से घर की दूसरी मंजिल पर ही सोते थे। बरेली से लौटने के बाद रात में भी छत पर चढ़कर चोरों की आशंका पर टार्च चारों ओर घुमाई पर इसके बाद भी चोरी हो गई। बलजिंदर सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। संवाद