{"_id":"69cec6477959e9b2640f5d1d","slug":"stepfather-arrested-for-molesting-teenager-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156662-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी से उत्पीड़न का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी से उत्पीड़न का आरोपी सौतेला पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी पुत्री के साथ अपने ही पति द्वारा महीनों से यौन उत्पीड़न कर गर्भवती करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा गया है।
16 वर्षीय पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी दस वर्ष पूर्व उसे झारखंड से लेकर आया था। उस समय उसके साथ पहले पति से जन्मी तीन संतानें थीं। इसमें एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पीड़िता दूसरे नंबर की पुत्री है। चार माह पूर्व महिला अपनी छोटी पुत्री और बड़े पुत्र के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में मजदूरी करने गई थी। 16 वर्षीय पुत्री घर में दूसरे पति के साथ साथ रहती थी। अकेलापन का फायदा उठाकर आरोपी ने पुत्री को अपनी हवस का शिकार बनाया। किसी से शिकायत न करने की धमकी देते हुए उसे गर्भवती कर दिया। सीओ प्रगति चौहान ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
--