{"_id":"1eeb8518655f54d253b238912d0adc3f","slug":"station-road-was-again-encroached-htwaya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन रोड से दोबारा हटवाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन रोड से दोबारा हटवाया गया अतिक्रमण
पीलीभीत।
Updated Wed, 24 Jun 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रथम चरण का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
ऐतिहासिक दरवाजे बरेली गेट समेत शहर के चारों गेटों के पास से मलवा हटाने
के दौरान मामूली विवाद की स्थिति बनी। वहीं पूरे स्टेशन रोड पर दोबारा किए
गए अतिक्रमण को हटाते हुए चेतावनी दी गई।
सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भी पूरे दिन अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। ड्रमंडगंज चौराहे से कोतवाली तिराहे की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने के बाद जेसीबी से नालों की खुदाई की गई। ऐतिहासिक दरवाजा बरेली गेट के समीप अतिक्रमण हटाने को लेकर काफी हौचपौच रही। यहां मलबा हटाने के दौरान मामूली विवाद भी हुआ, लेकिन स्थिति को संभाल लिया गया।
कुछ दुकानदारों ने नाला खुदाई के दौरान ऐतिहासिक दरवाजा गिरने की आशंका जताई। इस पर अधिकारियों ने कर्मचारियों से सावधानीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। मलबा वाले क्षेत्र में बैरीकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया गया। दोपहर बाद पूरे स्टेशन पर का दोबारा निरीक्षण किया गया। जिन स्थानों पर स्लैब आदि डालकर दोबारा अतिक्रमण करने का प्रयास किया गया, वहां स्लैब हटाने के बाद दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई।
इस मौके पर सीओ सिटी कौशलेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी अरुणमणि त्रिपाठी, कोतवाल अतुल प्रधान, महिला एसओ गुड्डी गंगवार, संतोष कुमार, अमित कुमार समेत पुलिस व पीएसी मौजूद रही।
000
रामस्वरूप पार्क से नहीं हटा अतिक्रमण
अभियान के दौरान बुधवार को रामस्वरूप पार्क के चारों ओर किए गए अतिक्रमण को हटाने के कयास लगाए जा रहे थे। इसको लेकर इक्कादुक्का दुकानदारों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना भी शुरू कर दिया। लेकिन यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया गया। वहीं यहां के तमाम दुकानदारों ने डीएम से मुलाकात कर राहत की मांग की।
000
एडीएम ने जर्जर दरवाजों का किया निरीक्षण
एडीएम अजय कांत सैनी से कुछ लोगों ने ऐतिहासिक चार दरवाजों के जर्जर होने की जानकारी देते हुए कभी भी गिरने की जानकारी दी। इस पर एडीएम ने बरेली गेट समेत चारों दरवाजों का निरीक्षण किया और फोटोग्राफी भी की।
000
सप्ताह भर बाद चलेगा दोबारा अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। अब शहर के अन्य स्थानों पर 25 जून से लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करवाकर लोगों से स्वत: ही अतिक्रमण हटाने को कहा जाएगा। एक सप्ताह बाद शहर के अन्य स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा।