फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   statement of a misdeed victim in pilibhit goes viral on social media

Pilibhit News: पुलिस को दिया गया दुष्कर्म पीड़िता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल, महिला दरोगा ने कराई थी रिकॉर्डिंग

Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत 
अमर उजाला ब्यूरो, पीलीभीत  Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 13 Jun 2022 10:39 PM IST
सार

पीड़िता ने सुहेल अशरफ नाम के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कोतवाली पीलीभीत में दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना एक महिला दरोगा कर रहीं थीं। महिला दरोगा ने उसके बयान की वीडियो रिकॉर्डिंंग कराई थी। बयान के सोशल मीडिया पर वायरल होने से पीड़िता आहत है। 

विज्ञापन
statement of a misdeed victim in pilibhit goes viral on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो पीड़िता तक पहुंचने से मामला पुलिस के सामने आ गया। हैरानी की बात यह है कि जो बयान पीड़िता ने न्याय पाने के लिए विवेचक महिला दरोगा के सामने दिया था। पुलिस ने उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई थी, वही बयान सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो वारयल होने पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस की जवाबदेही तय करने के लिए जांच का आदेश एसपी ने दिया है।

विज्ञापन

पीड़िता अमरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। उसने सुहेल अशरफ के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट कोतवाली पीलीभीत में दर्ज कराई थी। इसकी विवेचना एक महिला दरोगा कर रहीं थीं। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जो बयान उसने पुलिस को दिया था। उसके वायरल होने से वह आहत है। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली में 11 जून को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हरीश वर्धन ने सोमवार को बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में मीरापुर जहानाबाद निवासी प्रदीप कुमार और नौगवां पकड़िया निवासी सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दुष्कर्म का आरोपी सुहेल अशरफ नौ जून को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed