फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   State level program will be organized in PTR on World Tiger Day

Pilibhit News: विश्व बाघ दिवस पर पीटीआर में आयोजित होगा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम

Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 05 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
State level program will be organized in PTR on World Tiger Day
पीलीभीत। विश्व बाघ दिवस पर इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद पीटीआर के अफसरों ने रूपरेखा बनाकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में लखनऊ के बड़े अफसर शामिल होंगे।
विज्ञापन

हर साल 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है। वन विभाग की ओर से वैसे तो विश्व बाघ दिवस पर प्रत्येक जनपद में विभिन्न कार्यक्रम कराए जाते हैं। वहीं प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है। पिछले साल अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। अब प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पीलीभीत टाइगर रिजर्व को सूचीबद्ध किया गया है। इसको लेकर मुख्यालय से पीटीआर के अफसरों को आदेश जारी हो गया है। शुक्रवार को जानकारी लगते ही अफसरों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। कार्यक्रम में पीसीसीएफ स्तर से अफसरों के लिए तमाम संगठन और अन्य समूह से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में मानव वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और वन्यजीवों के संरक्षण से जुड़े बिंदुओं पर कार्यक्रम होंगे। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि विश्व बाघ दिवस पर पीटीआर में बड़े कार्यक्रम को लेकर आदेश मिला है। इसको लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं। जगह को लेकर मंथन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed