फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Starting signal system The cable laying work

सिग्नल सिस्टम को शुरू  हुआ केबिल डालने का काम  

Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 28 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Starting signal system The cable laying work
ओवरब्रिज - फोटो : अमर उजाला
नौगवां ओवरब्रिज पर ब्राडगेज के काम में आई तेजी
विज्ञापन

बरसात के चलते कुछ दिन ठप रहने के बाद ब्राडगेज के काम में फिर तेजी आई है। नौगवां ओवरब्रिज पर रेलवे में आने वाले भाग पर छत बनाने की तैयारी हो रही है। वहीं रेलवे स्टेशन से आउटर सिग्नल तक केबिल बिछाने का काम भी किया जा रहा है।

भोजीपुरा से पीलीभीत रेलमार्ग पर चल रहा ब्राडगेज का काम कुछ समय पहले ठप पड़ गया था। लेकिन पिछले दिनों जीएम के दौरे के बाद इसमें तेजी आई है। हालांकि इसमें बारिश न होना भी कारण माना जा रहा है। करीब 15 दिन यहां पहुंची रेल पटरियों को बदला जाने लगा है साथ ही रेलवे स्टेशन से आउटर सिग्नल तक केबिल डाली जा रही है। रविवार को रामलीला क्रासिंग से नौगवां क्रासिंग तक केबिल डालने में मजदूर जुटे रहे। इधर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की टिनशेड को ऊंचा करने का काम भी चल रहा है। काम में आई तेजी को देखकर उम्मीद की जा रही है कि वर्ष 2017 शुरू होने के साथ ही जिले वासियों की बड़ी रेल लाइन पर सफर करने की मुराद पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed