फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Start Monsoon Safari... Let's see the nature

आईए गोमती उद्गम स्थल के साथ जंगल किनारे बने खूबसूरत स्थलों का करिए दीदार

Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Start Monsoon Safari... Let's see the nature
ानसून सफारी के उद्घाटन के मौके पर वाहन में मौजूद विधायक और डीएम। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार मुहैया करने के उद्देश्य से मानसूून सफारी का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। विधायक बाबूराम पासवान ने डीएम पुलकित खरे के साथ उद्गम स्थल पर पहुंचकर सफारी वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। खुद भी गोमती गेट तक सफारी का आनंद लिया।
विज्ञापन

मानसून सफारी के वाहन गोमती उद्गम स्थल से मुहैया होंगे। छह सैलानियों के लिए 15 सौ रुपये में करीब तीन घंटे तक चिह्नित स्थलों की सैर कराई जाएगी। मानसून सफारी के दौरान गोमती उद्गम स्थल घूमने के बाद बाइफरकेशन के दीदाद कराए जाएंगे। यहां से शारदा डैम और उसके बाद पुरैना गांव होकर जंगल किनारे बनी प्रसिद्ध सेल्हा बाबा की दरगाह पर भी सैलानियों को रोका जाएगा। यहां से आगे बढ़कर जंगल के किनारे वाले सप्त सरोवर की खूबसूरती को भी सैलानी देख सकेंगे। खाने पीने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से यहां कैंटीन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। यहां से नहर रास्ते होकर बाइफरकेशन और गोमती उद्गम स्थल कर सफर को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गाइड और चालकों को प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं, बाइफरकेशन से चूका बीच के जंगल मार्ग को खोलने की मांग भी की गई लेकिन अफसरों ने सुरक्षा की दृष्टि से फिलहाल मांग पूरी करने से इंकार किया है। शुभारंभ के मौके पर मौजूद डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने बताया मानसून सफारी को शुक्रवार से शुरू किया गया है। पहले दिन क्षेत्रीय लोगों को निशुल्क सफारी का आनंद दिया गया। करीब 15 वाहन उपलब्ध रहेंगे। डिमांड के अनुसार वाहनों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।

मानसून सफारी में लगे वाहनों को हरी झंडी दिखाते विधायक, डीएम और डिप्टी डायरेक्टर।

मानसून सफारी में लगे वाहनों को हरी झंडी दिखाते विधायक, डीएम और डिप्टी डायरेक्टर।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed