{"_id":"657f35c13b6a1441d305790c","slug":"standards-ignored-in-road-construction-contractor-will-now-rebuild-the-road-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-9394-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, ठेकेदार अब फिर से बनाएगा सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी, ठेकेदार अब फिर से बनाएगा सड़क
विज्ञापन
शेरपुर में सड़क खोदवाकर देखते डीपीआरओ । स्रोत - पंचायत विभाग
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लाॅक के गांव शेरपुरकलां में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर डीपीआरओ ने मौके पर जांच की। उन्होंने सड़क को उखड़वाकर देखा तो ईंट दोयम दर्जे की लगी थी। इस पर ठेकेदार को फिर से बनाने के निर्देश दिए।
गांव में इस समय नाली-खड़ंजा आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी को लेकर लगातार शिकायतें भी हो रही हैं। इस पर जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बनाए गए खड़ंजा को खोदवाकर देखा। नाली चेक की तो उसमें दोयम दर्जा की ईंट लगी हुई थी। इंटरलाकिंग का भी लेबल सही नहीं था। इस पर दोनों काम दोबारा से कराने के सचिव को निर्देश दिए। साथ ही गांव में चल रहे पंचायत भवन के जीर्णोंद्धार को जल्द पूरा कराने के सचिव और प्रधान को निर्देश दिए।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान काफी लापरवाही सामने आई है। गांव में साफ सफाई भी ठीक नहीं थी। इस पर सचिव और प्रधान को प्राइवेट सफाई कर्मियों को लगाकर कार्य करवाने के निर्देश दिए गए हैं।