फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stalled work of 1506 basic schools will gain momentum

Pilibhit News: 1506 बेसिक स्कूलों के रुके कामों को मिलेगी रफ्तार

Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stalled work of 1506 basic schools will gain momentum
कंपोजिट ग्रांट को मिली हरी झंडी, अब अव्यवस्थाएं होंगी दूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जनपद के 1506 स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट के लिए हरी झंडी दे दी गई है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है अब रुके कामों को रफ्तार मिल सकेगी।
कंपोजिट ग्रांट उपकरणों की मरम्मत, दरी खरीद, ब्लैक बोर्ड मरम्मत, ग्रीन बोर्ड, चॉक-डस्टर, परीक्षा स्टेशनरी, विद्युत, पेयजल, विज्ञान-गणित किट, प्रतियोगिताओं के आयोजन, खेल सामग्री, शिक्षण अधिगम सामग्री, इंटरनेट व अन्य छात्रहित कामों पर खर्च की जाती है। पिछले एक साल से ग्रांट न आने से बेसिक स्कूलों में सभी कार्य अधर में अटके पड़े थे।
कुछ शिक्षक तो अपनी जेब से चाक, स्टेशनरी सहित अन्य जरूरी सामान खरीद रहे थे, लेकिन अब ग्रांट को लेकर शासन से विभाग में एक पत्र आया है। जिले में करीब छह करोड़ की ग्रांट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
छात्र संख्या के आधार पर आती है ग्रांट
कंपोजिट ग्रांट प्रत्येक स्कूल को अलग-अलग दी जाती है। छात्र संख्या के आधार पर ग्रांट भेजी जाती है। जितनी अधिक छात्र संख्या होगी उतनी ही ज्यादा ग्रांट होगी। जनपद में 1503 बेसिक के स्कूल हैं, जिनको ग्रांट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बेसिक स्कूलों के लिए कंपोजिट ग्रांट का पत्र आया है। कितनी धनराशि आई है, यह बताना अभी मुश्किल है। पत्र देखने के बाद भी कुछ बताया जा सकता है।
-अमित कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed