फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Staff Nurse Labour Room removed

स्टाफ नर्स को लेबर  रूम से हटाया

Wed, 11 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 एसीएमओ डॉ. एके वर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण किया। स्टोर से ली गई दवाइयों का लेखाजोखा ठीक न मिलने पर लेबर रूम के स्टाक रजिस्टर कब्जे में लेकर स्टाफ नर्स ज्ञांती सिंह को लेबर रूम से हटा दिया। गैरहाजिर मिली संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स का एक दिन का मानदेय काट दिया। सेवानिवृत्त हुए चीफ फार्मेसिस्ट से अब तक चार्ज न होने पर नाराजगी व्यक्त कर अधीक्षक को शीघ्र चार्ज कराने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने एसीएमओ से मिलकर एक चिकित्सक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने चिकित्सक से आयुर्वेद दवा ही लिखवाने के निर्देश अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद एसीएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। निरीक्षण में लेबर रूम में दवाइयों के स्टाक को लेकर गड़बड़ी मिली। इस पर अभिलेखों को कब्जे में लेकर ज्ञांती सिंह को लेबर रूम से हटा दिया गया। संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स अंजली गैरहाजिर मिलीं। अंजली का एक दिन का मानदेय काट दिया गया। निरीक्षण में 28 फरवरी को चीफ फार्मेसिस्ट के सेवानिवृत्त होने पर अब तक दूसरे फार्मेसिस्ट को चार्ज न होने पर कार्य प्रभावित होना पाया गया। इस पर अधीक्षक को शीघ्र ही सेवानिवृत्त फार्मेसिस्ट से चार्ज कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि शीघ्र सभी चार्ज न होने पर सेवानिवृत्त फार्मेसिस्ट के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। उधर, नगर निवासी सुन्नी उलमा कौंसिल के नेता हाफिज नूर अहमद रजा अजहरी, जुल्फिकार अली, सिकंदर, इश्त्यिाक अहमद आदि ने एसीएमओ से मिलकर एक संविदा चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर एसीएमओ ने संविदा चिकित्सक से आयुर्वेद की दवाइयां ही लिखाने के निर्देश अधीक्षक को दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सीएचसी में खुलेगी
ब्लड बैंक यूनिट
पूरनपुर। एसीएमओ डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि सीएचसी में ब्लड बैंक यूनिट खोलनेे को कुछ उपकरण आदि वर्ष 2009 में सीएचसी को प्राप्त हुए थे, जिनकी जानकारी की गई। उन्होंने बताया कि सीएचसी में शीघ्र ही ब्लड बैंक यूनिट खोली जाएगी। इसके लिए सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिलाकर ब्लड बैंक यूनिट खोलने का लाइसेंस हासिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएचसी में एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम और केपीएस चौहान के निर्देेशन में आपरेशन डिलीवरी का कार्य ठीक होना पाया गया। उन्होंने बताया कि सीएचसी में करीब एक माह की अवधि मेें मंडल मेें सर्वाधिक नौ डिलीवरी आपरेशन से हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed