फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Stadium's trainee team won the final match of hockey

Pilibhit News: स्टेडियम की ट्रेनी टीम ने जीता हॉकी का फाइनल मैच

Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 27 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stadium's trainee team won the final match of hockey
गांधी स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में खेलते ​खिलाड़ी । संवाद
पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर गांधी स्टेडियम में मंगलवार को हॉकी टूर्नामेंट कराया गया। उद्घाटन अपर जिलाधिकारी राम सिंह गौतम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्टेडियम की ट्रेनी टीम ने जीता।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में जिले के कई शिक्षण संस्थानों से टीमें पहुंचीं। बेसिक शिक्षा विभाग के जूनियर हाईस्कूल रूपपुर कमालू और जूनियर हाई स्कूल चंदोई की टीमों ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मैच क्रीड़ा भारती और स्टेडियम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम की टीम 4-1 से विजयी रहा। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम ट्रेनी टीम ए और स्टार क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्टार क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

फाइनल मैच स्टेडियम ट्रेनी और स्टार क्लब के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ट्रेनी टीम विजयी रही। निर्णायक मंडल में प्रगति सिंह, सचिन कुमार, मुकुल कुमार, अविनाश चंद्र, दयावती, पिंकू कुमार, शबाब आलम शामिल रहे। इस मौके पर खेल अनुदेशक वीरू गंगवार, कीर्ति सोनकर, जिला व्यायाम शिक्षक बेसिक शिक्षा राजीव कुमार भी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में अक्तूबर में भी खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed