{"_id":"68628c69e6784c37e2076e92","slug":"ssb-jawan-and-his-son-killed-in-truck-hit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138769-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर एसएसबी जवान और उनके पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रक की चपेट में आकर एसएसबी जवान और उनके पुत्र की मौत
विज्ञापन
वीरपाल का फाइल फोटो
- फोटो : पानी से लबालब भरा लहचूरा बांध। संवाद
बीसलपुर। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर सिमरा अकबरगंज टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आकर गांव परसिया निवासी बाइक सवार एसएसबी जवान और उनके पुत्र की मौत हो गई। बाइक और पिता-पुत्र ट्रक में फंसकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर भीड़ लग गई। पुलिस और परिजन भी आ गए। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसिया निवासी ओमकार ने बताया कि उनका पुत्र वीरपाल (45) सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में तैनात था। ड्यूटी पीलीभीत में चल रही थी। रविवार की शाम वह घर पर आए थे। सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे ड्यूटी पर जाने के लिए शेरगंज रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वीरपाल का पुत्र सुमित (18) उन्हें बाइक से स्टेशन छोड़ने जा रहा था।
पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर कस्बा टिकरी के टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दोनों की मौत हो गई। ट्रक में फंसकर बाइक और पिता-पुत्र काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
--
कक्षा 11 का छात्र था सुमित
मृतक सुमित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। हादसे से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। वीरपाल के पिता ओमकार, मां रामबेटी, पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र संदीप व अमित कुमार और भाई मुकेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
--
सीसीटीवी कैमरे में ट्रक में फंसकर घिसटती नजर आई बाइक
हादसा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में बाइक ट्रक के अगले पहिए में फंसकर काफी दूर तक घिसटती हुई दिखी। बाद में भी बाइक पहिए के नीचे से नहीं निकल सकी।

वीरपाल का फाइल फोटो- फोटो : पानी से लबालब भरा लहचूरा बांध। संवाद