{"_id":"64e8fda4127c648cd30ab634","slug":"sports-week-stadium-a-team-wins-football-final-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-3232-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल सप्ताह: स्टेडियम ए टीम ने जीता फुटबॉल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल सप्ताह: स्टेडियम ए टीम ने जीता फुटबॉल का फाइनल
Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। खेल सप्ताह के तहत गांधी स्टेडियम मैदान में शुक्रवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने स्टेडियम बी टीम को हराकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट में जिले की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया।
मैच का उद्घाटन जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने कहा कि खेल की बदौलत ही खिलाड़ी खुद का और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। निदेशालय की ओर से खेल सप्ताह के तहत विभिन्न खेल कराए जाने के निर्देश दिए गए थे।
फुटबॉल टूर्नामेंट में जिले भर के विभिन्न कॉलेजों और शिक्षण संस्थाओं की 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल अकाल अकादमी (बी) और गांधी स्टेडियम (बी) टीम के बीच खेला गया। इसमें गांधी स्टेडियम (बी) ने 3-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल अकाल अकादमी (ए) और गांधी स्टेडियम (ए) टीम के बीच खेला गया। इसमें गांधी स्टेडियम (ए) ने 3-2 से जीत दर्ज की। फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टेडियम (ए) टीम ने बी टीम को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन
मैच के निर्णायक अविनाश कुमार शर्मा, गीता दयावती, पिंकू कुमार शबाब आलम रहे। इस मौके फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह, सचिव सुरेश कौशल, राजेश शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, राजीव कुमार, महेश चंद तिवारी सहित तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।