{"_id":"635577728c382e67b65f56c9","slug":"sports-pilibhit-news-bly501763940","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत के साथ शुरू हुआ दीपावली का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की जीत के साथ शुरू हुआ दीपावली का जश्न
विज्ञापन
आतिशबाजी छोड़ टीम इंडिया टीम की जीत का जश्न मनाते हैं युवा क्रिकेटर। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टी-20 विश्व कप क्रिकेट में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच में भारत की जीत के बाद लोगों ने जबरदस्त आतिशबाजी की। जगह-जगह पटाखे छोड़कर जीत का जश्न मनाया। एक दूसरे का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके साथ ही दीपावली का जश्न शुरू हो गया।
कई दिन पूर्व से ही क्रिकेट प्रेमी भारत-पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे थे। रविवार होने के कारण अवकाश भी था। लिहाजा दोपहर से ही लोग टीवी के सामने बैठ गए और मैच का आनंद लेते रहे।
धनतेरस का बाजार होने के बावजूद व्यापारियों ने मोबाइल पर लाइव मैच देखा। मैच शुरू होने के बाद टॉस जीतकर कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की टीम ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत सही न होने पर क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर उदासी साफ देखी जा सकती थी। इसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या में लंबी साझेदारी ने लोगों के चेहरों की रंगत बदल दी। भारत की पाक पर जीत के साथ ही जिले में दीपावली का उल्लास चरम पर पहुंच गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी दागी। लोगों ने दोनों ही टीम के खिलाड़ियों के खेल की प्रशंसा की लेकिन सबसे ज्यादा तारीफ विराट कोहली को मिली।