{"_id":"581f67a14f1c1bf47eb3752d","slug":"spokesmen-of-the-three-services-of-sugar-cane-will-be-finished-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाप्त होंगी गन्ना कॉलेज के तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाप्त होंगी गन्ना कॉलेज के तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
समाप्त होंगी गन्ना कॉलेज के तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना कृषक महाविद्यालय में वर्ष 2003 से आयोग से नियुक्त तीन प्रवक्ताओं की सेवाएं समाप्त होना तय है। प्रबंध समिति के आदेश के खिलाफ मिला स्टे हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
गन्ना कृषक महाविद्यालय में वर्ष 2003 में उच्च शिक्षा आयोग से चार प्रवक्ताओं क्रमश: डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ.वीके शर्मा, डॉ. सोवान सईद व डॉ. नसरीन बानो की तैनाती की गई थी। इस पर तत्कालीन प्रबंधक लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने प्रबंधतंत्र की बैठक में हुए निर्णय के बाद चारों को हटाने के आदेश जारी किए थे। प्रबंधतंत्र के इस निर्णय पर चारों प्रवक्ता कोर्ट से स्टे हासिल कर लिया था। काफी समय तक चली सुनवाई के बाद पिछले माह 17 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने प्रवक्ताओं को मिला स्टे खारिज कर दिया। इस बीच प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए जबकि डॉ. सोबान सईद अवकाश पर चले गए। वर्तमान में डॉ.वीके शर्मा व डॉ. नसरीन बानो ही कार्यरत हैं। हाईकोर्ट से स्टे निरस्त होने के बाद से ही प्रवक्ताओं की सेवाओं पर संकट छा गया था। अब हाईकोर्ट का आदेश मिलने पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। डीसीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन की कार्रवाई महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रबंध समिति को करनी है। इसके लिए प्राचार्य को लिखा जा चुका है।