फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special Secretary Revenue Tehsil Sadar arrived11

प्रधान संगठन के ब्लॉक  अध्यक्ष पर नहीं बनी सहमति

Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 21 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Special Secretary Revenue Tehsil Sadar arrived11
बैठक। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष के मनोनयन के लिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की हुई बैठक में निर्णय नहीं निकल सका। अब ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव सोलह अप्रैल को मतदान से होगा। बैठक में स्वास्थ्य विभाग पर प्रधानों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधान संगठन की बैठक हुई। बैठक में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष का मनोनयन होना था। ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए सोलह प्रधानों ने अपनी दावेदारी पेश की। संगठन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष के लिए चुनाव न हो और मनोनयन से ब्लॉक अध्यक्ष चुना जाए, इसका प्रयास किया, लेकिन दावेदार इससे सहमत नहीं हुए। संगठन की जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह और जिला प्रभारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि अब ब्लॉक अध्यक्ष के चयन को सोलह अप्रैल को चुनाव होगा। पद के लिए दावा करते हुए दस लोगों ने अपने नाम दिए हैं। तीस मार्च तक नाम वापस लेने की छूट दी गई है। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया तय कर सोलह अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा। चुनाव कराने को एक टीम गठित की जाएगी, जिसमें एक शिक्षक, एक वकील और एक पूर्व प्रधान होगा। बैठक में इसके अलावा प्रधानों की समस्याओं पर विचार कर स्वास्थ्य विभाग पर प्रधानों के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया गया। बैठक में कहा गया कि आशा बहुओं के चयन में शासनादेश का उल्लंघन कर मनमाने ढंग से आवेदन जमा कराए गए हैं। आशा चयन में दलालों के माध्यम से चयन को बर्दास्त न करने की चेतावनी दी गई। बैठक में नीरज मिश्रा, डॉ. सत्यपाल शर्मा, हरेंद्र सिंह, रामसनेही भास्कर आदि प्रधान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed