फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Special camps will be organized for 14 days to check the fitness of school buses

Pilibhit News: स्कूल बसों की फिटनेस जांचने के लिए 14 दिन तक लगाया जाएगा विशेष कैंप

Sun, 07 Jul 2024 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Special camps will be organized for 14 days to check the fitness of school buses
पीलीभीत। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूली वाहनों के मानकों को लेकर परिवहन विभाग द्वारा गंभीरता बरती जा रही है। स्कूलों में संचालित बसों की फिटनेस और अन्य मानकों की सच्चाई जानने के लिए अब 8 जुलाई से 14 दिन के लिए विशेष चेकिंग अभियान और कैंप लगाया जाएगा। अभियान के तहत स्कूलों की बसों की फिटनेस की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों में जिलेभर में 100 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, संचालक मानकों का ध्यान रखते। बिना फिटनेस पूरा किए ही बसों का संचालन कर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाता है। पूर्व में एआरटीओ की जांच में जिले के 28 वाहन बिना फिटनेस के मिले थे।
विज्ञापन

जिसके बाद संचालकों को नोटिस भेजकर शीघ्र फिटनेस पूरी कराने के निर्देश दिए गए थे। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिले भर के स्कूलों की बसों की स्थिति को परखने के लिए 8 से 22 जुलाई तक विशेष चेकिंग अभियान के साथ कैंप भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। इस दौरान विशेष चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की सच्चाई को परखकर कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed