बीसलपुर। समाजवादी कार्यकर्ताओं की बैठक में तय किया गया कि आने वाले चीनी मिल व गन्ना समिति के चुनाव में पार्टी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगी। तय किया गया कि दो अक्तूबर से तीन दिवसीय पीडीए साइकिल यात्रा विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। उसके बाद अक्तूबर माह में विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा तथा संचालन महासचिव यासीन अंसारी ने किया। बैठक में हरिपाल सिंह लोधी, नीरज गंगवार, बीडी प्रजापति, केदारनाथ गौतम, मोहम्मद बलीउल्ला, मीनाक्षी गंगवार, अभिषेक गंगवार, विनोद दिवाकर, संदीप पांडेय, हरपाल वाल्मीकि आदि लोग मौजूद रहे। संवाद