फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP visit in winter season

पुलिस गश्त की हकीकत परखने निकले एसपी, संदिग्धों से की पूछताछ

Fri, 18 Dec 2020 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
SP visit in winter season
बरेली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस को निर्देश देते एसपी जयप्रकाश। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। सर्दी के बीच अपराधी भी सक्रिय हो जाते हैं। इस दौरान पुलिस गश्त में लापरवाही की शिकायतें मिलती हैं। ऐसे में पुलिस के जवानों की मुस्तैदी परखने के लिए बुधवार देर रात एसपी सड़कों पर उतरे। पिकेट पर तैनात सिपाहियों को निर्देशित करने के साथ ही संदिग्धों की चेकिंग भी कराई। मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन रोक टोक नहीं कर रहे थे। इस पर एसपी ने नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब 12 बजे एसपी जयप्रकाश थाना पुलिस को सूचना दिए बिना शहर के भ्रमण पर निकले थे। बाजार, मुख्य चौराहों पर लगी पुलिस की ड्यूटी को निरीक्षण किया। गौहनिया चौराहा, छतरी चौराहा, नौगंवा चौराहा और ईदगाह क्रॉसिंग पर गए। फिर एसपी बरेली हाईवे पर भी घूमे। ललौरीखेड़ा चौकी, शाही चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच नहीं कर रहे थे। एसपी ने मौके पर वाहनों की चेकिंग कराई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिलने वालों से पूछताछ भी की गई। सीओ सदर और जहानाबाद कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। नागरिक भी अपने घरों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली हाईवे पर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।- फोटो : PILIBHIT

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed