फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP in Barkheda Guests will be unopposed

बरखेड़ा में सपा का निर्विरोध बनेगा प्रमुख

Fri, 29 Jan 2016 12:16 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Fri, 29 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP in Barkheda Guests will be unopposed
सपा जिला उपाध्यक्ष एवं बरखेड़ा प्रभारी नरेंद्र मिश्र उर्फ कट्टर ने कहा कि बरखेड़ा ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य यह समझ चुके हैं कि सपा का ब्लाक प्रमुख बनाने में ही विकास संभव है। उन्होंने कहा कि हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि बरखेड़ा समेत जिले के अधिकांश विकास खंडों में सपा के निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए बरखेड़ा के प्रभारी बनाए गए श्री कट्टर के बरखेड़ा पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद समेत तमाम लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों से मुलाकात की तथा उन्हें सपा सरकार के द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों के बावत भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बरखेड़ा ब्लाक से अनीता देवी पत्नी सोमपाल राना को प्रमुख पद का प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने दावा किया कि सपा प्रत्याशी को अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त होने के कारण उनका निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य यह समझ चुके हैं कि सपा का प्रमुख बनने पर ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है, इस लिए वह सपा प्रत्याशी के साथ में खड़े हैं। यही वजह है कि दूसरी पार्टियां अभी तक वहां उम्मीदवार भी तय नहीं कर सकी हैं। इस मौके पर उनके साथ अनीता देवी के पति सोमपाल राना, नगर पंचायत चेयरमैन जमील अहमद, राजू पाठक, लाखन वर्मा, दीपक पांडेय, सोमपाल राना, बबलू गंगवार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed