फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   SP district president stood on the side of women gathering

सपा जिलाध्यक्ष के पक्ष में उतरी महिला सभा

Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
SP district president stood on the side of women gathering
पुतला दहन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, एडीएम को सौंपा ज्ञापन
 भाजपा द्वारा सपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन करने के विरोध में सपा महिला सभा आगे आई है। महिला सभा ने नकटदाना चौराहे से कचहरी तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपकर पुतला दहन करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। कन्या विद्या धन वितरण कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव द्वारा दीपावली पर महिलाओं के सूप बजाने को लेकर की गई टिप्पणी के बाद से राजनीतिक गतिविधियां तेज हुई हैं। एक दिन पूर्व भाजपा ने बयान की निंदा करते हुए सपा व पार्टी जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया था। इस पर रविवार को सपा महिला सभा ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। सुबह नकटदाना स्थित पार्टी कार्यालय पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी सक्सेना के नेतृत्व में महिलाएं एकत्र हुई और जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में एडीएम अजयकांत सैनी को डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें पुतला दहन करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की गई है। जुलूस, प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मी देवी यादव, डिंपल गौड़, शक्ति गुप्ता, राजकुमारी, गीता गुप्ता, शीला गंगवार, सविता गुप्ता, हेमलता शर्मा, विद्या देवी, चंद्रकली, पिंका, कमला, नेहा, जयदेवी, कृष्णा ढाली, सुषमा, बीना रस्तोगी, निशा कोरी, लीलावती, बरखा, सुनीता, मीना कश्यप, बिंदु शर्मा आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed