{"_id":"f5d343ee0a45a038471583a08f3b54d1","slug":"sp-candidate-had-to-win-mlc-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी प्रत्याशी जिताने को सपा ने लगाया दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी प्रत्याशी जिताने को सपा ने लगाया दम
पीलीभीत।
Updated Tue, 01 Mar 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएलसी चुनाव के लिए सपा ने अपना दम लगा दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के साथ क्षेत्र का दौरा कर जिला पंचायत सदस्य, पालिका सदस्य, बीडीसी और प्रधानों से संपर्क कर वोट देने की अपील की।
पीलीभीत शाहजहांपुर विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार को प्रचार का अंतिम दिन था। सुबह एमएलसी प्रत्याशी के साथ सपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक गांव व नगर पालिका व नगर पंचायतों का दौरा किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश का विकास हो रहा है। युवा मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के साथ जनप्रतिनिधियों को भी सम्मान और अधिकार दिए हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्य, नगरपालिका अध्यक्ष व सभासद, जिला पंचायत सदस्यों से सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू की जीत को ऐतिहासिक जीत में बदले के लिए अपना सहयोग और वोट देने की अपील की। उनके साथ राकेश प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह चौहान, रामसिंह यादव, शैलेंद्र शर्मा, रत्नेश गंगवार, रामप्रताप गंगवार, लक्ष्मी सक्सेना, मेंहदी रजा, हरनाम सिह, रजत कश्यप, गोपाल कश्यप, मनोज कश्यप सहित कई लोग रहे।
सपा प्रत्याशी के हक में मतदान की अपील की
पूरनपुर में विधायक पीतमराम ने कस्बे के एक होटल में बीडीसी, नगरपालिका सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के साथ बैठक में सपा की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी की भारी मतों से जीत पक्की है। पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी, जनरैल सिंह जैली, मुन्ने मियां अंजाना, पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना, उमाशंकर यादव, राकेश मिश्रा, महेश आजाद ने भी अपने विचार रखे।