फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   sp and bsp candidates filed nominations in Pilibhit for lok sabha election 2024

लोकसभा चुनाव: पीलीभीत में सपा और बसपा के प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, भाजपा के जितिन प्रसाद आज करेंगे नामांकन

Wed, 27 Mar 2024 07:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 07:34 AM IST
सार

पीलीभीत में सपा और बसपा के प्रत्याशी समेत तीन लोगों ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक चार उम्मीदवार नामांकन करा चुके हैं। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन है। आज भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद नामांकन करेंगे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। 

विज्ञापन
sp and bsp candidates filed nominations in Pilibhit for lok sabha election 2024
सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने मंगलवार को नामांकन किया। वह सुबह करीब 11 बजे अपने समर्थकों के साथ नकटादाना चौराहे पर पहुंचे। यहां से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता टनकपुर हाईवे पर नारेबाजी करते हुए आए। कलक्ट्रेट तक साथ जाने की जिद को लेकर पुलिस से नोकझोंक हुई। इसके बाद सपा उम्मीदवार अपने वाहन से कलक्ट्रेट पहुंचे। दूसरे वाहन से सपा और कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भी नामांकन स्थल पर पहुंचे। टनकपुर तिराहे से पांच लोगों के साथ नामांकन कक्ष गए। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह को पर्चा दिया। 

विज्ञापन


दोपहर में बसपा प्रत्याशी अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ नकटादाना चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। यहां से वह अपने वाहन से कलक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन जमा किया। निर्दल के रूप में आदर्श पांडेय ने भी पर्चा जमा किया। इस दौरान नामांकन कक्ष के बाहर कड़ी चेकिंग के बाद ही सभी को अंदर जाने दिया गया। सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। नकटादाना चौराहे पर एसडीएम कलीनगर भी मौजूद रहे तो एसएसबी लगी रही।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

नकटादाना से कलक्ट्रेट तिराहा तक बनी रही जाम की स्थिति
नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे प्रत्याशियों के काफिले में शामिल वाहनों को नकटादाना पर ही रोका गया था। जुलूस पर भी प्रतिबंध था। पांच से अधिक लोगों का प्रवेश भी नहीं था। ऐसे में सभी वाहन चौराहे पर ही खड़े रहे। इसके चलते सुबह से शाम चार बजे तक नकटादाना से कलक्ट्रेट तिराहे तक जाम की स्थित बनी रही।

आठ लोगों ने लिए नामांकन पत्र
पीलीभीत। होली के अगले ही दिन जिले में चुनावी रंग चटख हो गया। मंगलवार को भाजपा, सपा और पूर्व मंत्री समेत आठ लोगों ने 19 नामांकन पत्र लिए। इसमें भाजपा, सपा और पूर्वमंत्री के चार-चार सेट शामिल हैं। अब तक 30 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं। बुधवार को नामांकन पत्र लेने और जमा करने की अंतिम तारीख है।

शनिवार, रविवार व सोमवार को होली का अवकाश था। नामांकन प्रक्रिया बंद थी। तीन दिन अवकाश के बाद जब नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई तो भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद के प्रतिनिधि ने चार सेट में नामांकन पत्र लिया। सपा के भगवत सरन गंगवार और भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने भी चार सेट में नामांकन पत्र लिया।

इसके अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस तिवारी पार्टी के इकरार हुसैन ने दो, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रमोद कुमार पटेल, निर्दल हरदयाल, जन अधिकार पार्टी के नीलांबर ने एक-एक और भारतीय कृषक दल के राजीव कुमार सक्सेना ने नामांकन पत्र के दो सेट लिए। 

जितिन आज करेंगे नामांकन
पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार जितिन प्रसाद बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहेंगे। नामांकन से पूर्व यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में एक सभा भी होगी। उधर, मंगलवार को भी जितिन प्रसाद ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed