फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Parvez won gold medals in cricket and Shikha and Pranab won gold medals in badminton

Pilibhit News: क्रिकेट में परवेज और बैडमिंटन में शिखा और प्रणव ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 27 Oct 2026 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 27 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Parvez won gold medals in cricket and Shikha and Pranab won gold medals in badminton
खेल में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते उप्र-प्राचार्य व वार्डन। स्त्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए क्रिकेट लीग एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट लीग में परवेज की कप्तानी और मोसाजिम की उपकप्तानी वाली टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। परवेज सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जबकि मोसाजिम ने सर्वाधिक विकेट लेकर उपलब्धि हासिल की।


23 से 25 अक्टूबर तक महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीते। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। वार्डन डॉ. अर्चना सिंह और डॉ. अरुण सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य ने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। महिला एकल में शिखा ने स्वर्ण, शारदा ने रजत पदक जीता। बालक एकल में प्रणव स्वर्ण और तल्हा रजत पदक विजेता रहे। महिला युगल में शिखा और दिव्या वर्मा तथा पुरुष युगल में आयुष और तल्हा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित युगल में आयुष और प्रीति की जोड़ी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed