फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   son of center controller caught while giving exam

केंद्र व्यवस्थापक के केंद्र पर परीक्षा देता मिला पुत्र

Sat, 10 Feb 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 10 Feb 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
son of center controller caught while giving exam
पूरनपुर क्षेत्र के सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर में बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को छापा मारने पहुंचे डीआईओएस को केंद्र व्यवस्थापक का पुत्र ही हाईस्कूल की परीक्षा देता मिला। वहीं कई परीक्षार्थी बिना सीसीटीवी कैमरे के परीक्षा देते मिले। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल हटाते हुए उनके खिलाफ सेहरामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह पहली पाली में सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज जोगराजपुर में छापामारी की। छापामारी के दौरान उन्हें कक्ष संख्या पांच में केंद्र व्यवस्थापक रामविनोद शुक्ला का पुत्र शशांक शुक्ला हाईस्कूल की परीक्षा देता मिला। इसी कक्ष में विद्यालय की एक शिक्षिका कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी करती पाई गई। डीआईओएस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कहने पर केंद्र व्यवस्थापक द्वारा आपरेटर न होने की बात कही गई। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से लगे नहीं मिले। वहीं, बरामदे में 48 परीक्षार्थी बिना सीसीटीवी कैमरे के ही परीक्षा देते पाए गए। डीआईओएस के मुताबिक केंद्र व्यवस्थापक द्वारा पाल्य के परीक्षा देने की भी कोई सूचना नहीं दी गई और परीक्षा केंद्र पर कोई पाल्य न होने संबंधी प्रमाणपत्र भी दे दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने तत्काल केंद्र व्यवस्थापक राम विनोद शुक्ला को जिम्मेदारी से हटाते हुए उनके स्थान पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चंदिया हजारा के प्रधानाचार्य मुख्तयार अहमद सिद्दीकी को नया केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिया। इधर, डीआईओएस द्वारा परीक्षा केंद्र में अनियमितता बरतने व सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधक को केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य को निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इधर दि ग्रेट इंटर कॉलेज अमरिया में भी अनियमितताएं मिलने पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक तौसीफ अहमद को हटाते हुए उनके स्थान पर राजकीय हाईस्कूल पैनिया राम किशन की प्रधानाचार्य अनीतारानी को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर उक्त परीक्षा केंद्र में छापामारी की गई थी। यहां केंद्र व्यवस्थापक का पुत्र परीक्षा देते पाया गया। सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से न लगे होने समेत कई अन्य अनियमितताएं पाई गई थीं। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। शासन को भी इससे अवगत करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार वर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed