फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Son arrested for murderous attack after being angered by house being purchased in stepmother's name.

Pilibhit News: सौतेली मां के नाम मकान खरीदने से नाराज बेटे ने किया था जानलेवा हमला, गिरफ्तार

Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for murderous attack after being angered by house being purchased in stepmother's name.
जानलेवा हमले का आरोपी।
पीलीभीत। संपत्ति विवाद में पिता पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पुत्र अभिषेक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता द्वारा मकान दूसरी पत्नी के नाम खरीदने से नाराज होकर बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बिलगवां गांव में सोमवार रात घटना हुई थी। गांव निवासी दयाशंकर पर आरोपी पुत्र घर में घुसकर पहले चाकू से कई वार किए गए। इसके बाद तमंचे से फायर किया। गोली उनके पेट के दाहिने हिस्से को छूते हुए निकल गई, जबकि चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी दूसरी पत्नी ललिता देवी भी घायल हो गईं। घटना के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान दयाशंकर के पुत्र अभिषेक की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उसे बिलगवां रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। सीओ अजय यादव ने बताया कि पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed