फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   son are u ok in ukraine

बेटा तू उधर ठीक है...टीवी पर दिखा रहे यूक्रेन में जंग शुरू हो गई

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
son are u ok in ukraine
पीलीभीत। बेटा तू उधर ठीक तो है न.. यहां टीवी पर दिखा रहे हैं कि यूक्रेन में जंग शुरू हो गई है। जवाब मिला- जंग तो शुरू हो गई है मगर मैं यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुरक्षित हूं। प्रशासन ने बाहर निकलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आप चिंता न करें मैं बिल्कुल ठीक हूं। अमरिया ब्लॉक के करगैना गांव के रहने वाले सुखवीर सिंह ने सुबह जैसे ही टीवी पर रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की खबर सुनी उनका दिल दहल उठा। तुरंत बेटे को फोन हर हालचाल लिया। बेटे के सकुशल होने की खबर मिलने पर उनकी जान में जान लौटी।
विज्ञापन

सुखवीर सिंह के 25 वर्षीय बेटे साहब सिंह ने पिछले साल मई में यूक्रेन की पोल्टावा यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स एंड ट्रेड पोल्टावा ऑबलास्ट यूक्रेन में बैचलर ऑफ इकोनॉमिक्स में एडमिशन लिया था। वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहता है। यह जगह मध्य यूक्रेन में पड़ती है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच तमाम भारतीय भी फंसे हुए हैं। यहां पीलीभीत के भी कुछ लोग होने की सूचना है। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। कई शहरों में बमबारी हुई। यह खबर जैसे ही टीवी पर चली तो उन लोगों की चिंता बढ़ गई। जिनके परिवार से कोई न कोई यूक्रेन में रह रहा है। फोन के जरिये यूक्रेन में संपर्क साध रहे है। सुखवीर सिंह ने बताया कि सुबह बेटे से बात हुई थी। उसने बताया कि वह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सुरक्षित है। प्रशासन ने बाहर न निकलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। बेटे की खैरियत लेने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed