फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sometimes hijab, sometimes farmer, BJP destroying democracy: Imran Pratapgarhi

कभी हिजाब... कभी किसान, लोकतंत्र को खत्म कर रही भाजपा : इमरान प्रतापगढ़ी

Tue, 22 Feb 2022 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sometimes hijab, sometimes farmer, BJP destroying democracy: Imran Pratapgarhi
न्यूरिया में जनसभा को संबोधित करते इमरान प्रतापगढ़ी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/ न्यूरिया। न्यूरिया हुसैनपुर में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा, कभी हिजाब तो कभी किसान, भाजपा संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। न कोई अपनी पसंद के कपड़े पहन सकता है और न नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठा सकता है। लोकतंत्र को बचाना है तो देश के हर नागरिक को जागना होगा।
विज्ञापन

इमरान प्रतापगढ़ी दोपहर बाद हेलिकॉप्टर से न्यूरिया हुसैनपुर पहुंचे। बरखेड़ा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार हरप्रीत सिंह चब्बा के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा में मुस्लिमों के घर जला दिए गए, राहुल गांधी के अलावा कोई नहीं बोला। विश्व कप का एक मैच हार जाते हैं तो मोहम्मद समी को मुस्लिम होने पर ट्रोल कर अपशब्द कहे जाते हैं। उन्होंने हरिद्वार में हुई धर्म संसद की बात भी उठाई, कहा कि धर्म संसद में एक धर्म के कत्लेआम की बात होती है, हैरत की बात कांग्रेस के अलावा कोई नेता नहीं बोलता है। देश का संविधान, लोकतंत्र खतरे में हैं। कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है और कांग्रेस इंसानियत की। उन्होंने सपा भी निशाना साधा और कहा कि वरुण गांधी और सपा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं। उनके ऑडियो वायरल होते हैं। उन्होंने शायरी के अंदाज में भाजपा को घेरा, आवाम का है किसान का है, सवाल लोगों की जान का है, हैैं जो भी कातिल, हैं जो भी शामिल उन्हीं से इसका जवाब लेंगे, सनद रहे हम हिसाब लेंगे।
विज्ञापन

हिजाब पर पाबंदियां लगाकर मुस्लिम बेटियों को तालीम से रोका जा रहा
इमरान ने लखीमपुर हिंसा को लेकर भी शायरी करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। शहीद होकर गुरु के बेटे चिता में जलकर महक रहे हैं, लहू में डूबी हुईं हैं पगड़ी हमारे भाई सिसक रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद को लेकर भी भाजपा को घेरा। कहा- आज हिजाब नोच रहे हैं, कल ईसाई ननो के स्कार्फ नोचेंगे, सिख भाइयों की पगड़ी पर हमला होगा। भाजपा ऐसा मुल्क बना रही है। हिजाब पर पाबंदियां लगाकर मुस्लिम बेटियों को तालीम से रोक रहे हैं। कर्नाटक की घटना को भी इमरान ने शायरी में बयां किया। शिक्षा के मंदिर में नफरत की तैयारी है, मोदी जी नए इंडिया की जनता आभारी है, एक बेटी ने हाथ उठाकर बता दिया, एक शेरनी जाने कितने लंगूरों पर भारी है। भाजपा के फ्री राशन देने की योजना पर बोले कि लोगों को भीख नहीं हक चाहिए। पांच-पांच किलो अनाज से कई गुना ज्यादा छुट्टा जानवर किसानों का अनाज बर्बाद कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed