फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sold openly in the countryside Opening drugs

देहातों में खुलेआम बेची जा रहीं नशीली दवाइयां

Wed, 03 Feb 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 03 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sold openly in the countryside Opening drugs
शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर खुलेआम नशीली दवाओं की बिक्री की जा रही है, लेकिन मेडिकल कारोबारियों से मिलीभगत के कारण सेहत महकमा इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा, जिसके विरोध में आज पूरनपुर में अख्तर रजा वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने प्रदर्शन कर ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर में संचालित कई मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां खुलेआम बेची जा रही हैं। यशवंतरी देवी मंदिर के पास स्थित दवा की दुकानों पर यह दवाइयां खुलेआम निर्धारित दामों से अधिक रुपये वसूल कर बेची जा रही हैं। शिकायतों के बाद भी मिलीभगत होने के कारण सेहत महकमा इन प्रतिबंधित नशीली दवाओं पर रोक नहीं लगा पा रहा है। पूरनपुर में अख्तर रजा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष असलम अली बरकाती और नगर पालिका सदस्य तौफीक अहमद कादरी के नेतृत्व में मोहल्ला रजागंज में एक स्थान पर एकत्र हुए लोगों ने नशीली दवाइयों की कुछ मेडिकल स्टोरों पर हो रही बिक्री के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगर में नशीली दवाईयों का सेवन लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नगर और देहात के कई मेडिकल स्टोर पर खुलेआम बिक रही हैं। युवा पीढ़ी इसका सेवन कर बर्बादी के कगार पर पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही नशीली दवाइयों की बिक्री नहीं रुकी तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में तौफीक अहमद कादरी,  असलम अली बरकाती, सरताज सिद्दीकी, नसीम खां अजहरी, मानू चिश्ती, सलीम खां, फैजान खां, इशहाक इदरीसी, सुनब्बर खां, कलीम इदरीसी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed