फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Soil was taken out at a depth of three meters, farmers stopped the work

Pilibhit News: तीन मीटर गहराई में निकाल ली मिट्टी, किसानों ने रुकवा दिया काम

Thu, 14 Nov 2024 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Soil was taken out at a depth of three meters, farmers stopped the work
मझोला सितारगंज फोरलेन मार्ग का विरोध करते किसान।संवाद
मझोला। भरा पचपेड़ा औद्योगिक हब को जाने वाली सड़क को फोरलेन करा रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने मिट्टी पटान में किसानों के खेतों में करीब तीन मीटर तक खोदाई कर दी। किसानों ने इसका विरोध जताया। जानकारी पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों और किसानों ने काम रुकवा दिया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की। काम को सही ढंग से कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



मझोला से बिज्टी होकर सितारगंज तक फोरलेन निर्माण चल रहा है। सड़क किनारे पटान को किसानों के खेत में कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने दो मीटर से अधिक गहराई तक मिट्टी की खोदाई कर ली। किसानों का कहना है कि ठेकेदार ने करीब 14 फुट तक मिट्टी खोद ली। इसके कागज भी नहीं थे।
विज्ञापन

पता चला तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष बरेली सुखजीत सिंह औलख, जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह कहलो आदि पदाधिकारी पहुंचे। पदाधिकारियों ने काम रुकवा दिया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक मानक से अधिक गहरे खोदे हुए गड्ढों को पाटा नहीं जाता तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कार्य कराने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पता चला तो लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अनूप कुमार, पवन कुमार, सहायक अभियंता जयपाल लोधी आदि मौके पर पहुंचे। जांच में किसानों केे आरोप सही निकले। मिट्टी का खनन मानक से अधिक पाया गया।

अधिकारियों ने किसानों को मानक के अनुसार कार्य कराने और अधिक गहराई के पटान का आश्वासन दिया। इस पर किसान मान गए। इस मौके पर सौदागर सिंह, तीरथ सिंह, जगजीत सिंह जग्गू, हरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह संधू, भानुप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed