{"_id":"58d54aef4f1c1ba06e1a4676","slug":"so-billsadra-line-spot-room-singh-becomes-in-charge","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ बिलसंडा लाइन हाजिर, रूम सिंह बने प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ बिलसंडा लाइन हाजिर, रूम सिंह बने प्रभारी
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता हटाए जाने के बाद एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना प्रभारियों की बदली शुरू कर दी है। सपा सरकार में लगातार थानाध्यक्ष पद पर कमान संभाल रहे एसओ बिलसंडा विवेक त्रिवेदी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर एसओजी प्रभारी रूम सिंह बघेल को तैनाती दी गई है। बताया जा रहा है कि एसओ विवेक त्रिवेदी ने बिजनौर में अपना सरकारी आवास नहीं छोड़ा। इसे लेकर उनको पिछले दो साल से वेतन नहीं मिला है। इसके संज्ञान में आने पर एसपी ने एसओ को भ्रष्टाचार में लिप्त मानते हुए लाइन हाजिर किया है। आचार संहिता लागू होने के बाद ट्रांसफर किए जाने के मामले में कोतवाली से हटाए गए इंस्पेक्टर इंद्र सिंह को भी चार्ज दिया गया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने उनको जहानाबाद थाने करा प्रभारी बनाया है। बता दें कि एसपी के आदेश की अवहेलना करने पर जहानाबाद के एसएचओ राकेश सिंह को पूर्व में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से थानाध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। न्यूरिया थानाध्यक्ष मोहम्मद कासिम को हटाकर दियोरियाकला भेज दिया गया है। इनके स्थान पर क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ग्वाल को थानाध्यक्ष न्यूरिया बनाया है। इसके अलावा पूरनपुर कोतवाल भुवनेश कुमार गौतम के कानपुर जोन तबादले के बाद से वहां पर किसी की तैनाती नहीं हो सकी थी। एसपी ने अंडर ट्रेनिंग सीओ योगेंद्र कृष्ण नरायन को पूरनपुर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया है। एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तबादले किए गए है। इधर एसओ बिलसंडा पर हुई कार्रवाई को लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों की चर्चाएं है।
विज्ञापन