{"_id":"686978aa507e2ddcad055b17","slug":"slow-pace-of-solution-complainants-returned-disappointed-after-getting-assurance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-139183-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समाधान की सुस्त चाल, आश्वासन लेकर मायूस लौट गए फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समाधान की सुस्त चाल, आश्वासन लेकर मायूस लौट गए फरियादी
Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। तहसील समाधान दिवस पर शिकायतों की निस्तारण की गति तेज न होने से फरियादियों को मायूस होना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकांश तहसीलों में अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। पूरनपुर में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी अभिषेक यादव ने शिकायतें सुनी। यहां 59 शिकायतों में महज छह का निस्तारण हो सका। अधिकांश फरियादी मायूस लौटे।
डीएम ने किसानों व अन्य फरियादियों की समस्याएं सुनी। कुछ शिकायतें थाना पुलिस संबंधित होने पर एसपी अभिषेक यादव ने सीओ को मामले में दोनों पक्ष के बीच पारदर्शता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शेष शिकायतों को लेकर अफसरों ने भौतिक स्थिति को परखने और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद निस्तारण कराने पर जोर दिया। इस दौरान डीएम ने डीएम ने इस बीच 26 किसानों को बीज के मिनी किट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
इस मौके पर डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों में मॉकड्रिल और बाढ़ कंट्रोल रूम को 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार, बीएसए अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डेढ़ महीने से लगा रहे थाने के चक्कर ः बीसलपुर के गांव जसकरनापुर की अफसाना बेगम ने बताया कि शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव लोहरगवा में रहने वाले उनके ससुरालयों ने उनका दहेज उत्पीड़न करते हुए उन्हें 21 मई 2025 को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। वह उसी दिन से थाने में अपने ससुराल वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए चक्कर लगा रही है लेकिन आज तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया है।