फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sleeping tiger killed by the farmer on the farm

खेत में सो रहे किसान को बाघिन ने मार डाला

Sun, 05 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 05 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Sleeping tiger killed by the farmer on the farm
खेत में सो रहे किसान को बाघिन ने मार डाला
खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान को शनिवार रात बाघिन ने मार डाला। किसान का बेटा सुबह जब चाय लेकर पहुंचा तो पिता को गायब पाया। बिस्तर पर पड़े खून देखकर उसे आशंका हुई। ढूंढने पर गन्ने के खेत में शव मिला। तब उसने गांव वालों को सूचना दी। फिर वन विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। माधोटांडा थाना क्षेत्र की शाहगढ़ चौकी के गांव कुंवरपुर निवासी 60 वर्षीय धनीराम पासवान का जंगल और गांव के बीच मौजा अमृता दिलीप में तीन एकड़ खेत है, जिसमें गन्ना व मटर की फसल है। अक्सर जंगली पशु रात में मटर की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए फसल की रखवाली करनी पड़ती है। शनिवार की रात धनीराम मटर की रखवाली करने गए थे। बाद में धनीराम खेत पर ही बनी झोपड़ी में चारपाई पर सो गए। मच्छरदानी लगाकर चारपाई पर सो रहे धनीराम को रात में बाघिन ने झोपड़ी में घुसकर दबोच लिया और घसीटकर पास के गन्ने के खेत में ले गई। सुबह सात बजे धनीराम का बेटा नन्हे लाल चाय लेकर खेत पर पहुंचा तो वह नहीं मिले। झोपड़ी के अंदर खून और चारपाई से गन्ने के खेत तक घिसटने के निशान देख उसने भागकर गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीणों ने यूपी 100 पर पुलिस और वन विभाग को खबर दी। कुछ देर बाद टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार, सीओ पूरनपुर बीपी सिंह, कोतवाल मनोज त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस व वनकर्मियों ने शव को गन्ने के खेेत से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा। वनविभाग की टीम के मुताबिक पदचिह्न बाघिन के हैं। पदचिह्नों से बाघिन के जंगल की ओर जाने के संकेत मिले हैं। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि किसान के परिवार को पांच लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही बाघिन को भी ट्रैैंकुलाइज कर पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed