फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six stolen mobile phones recovered from the arrested accused

Pilibhit News: पकड़े गए आरोपी से चोरी के छह मोबाइल बरामद

Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 01 May 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Six stolen mobile phones recovered from the arrested accused
अमरिया। गांव धुंधरी निवासी हरदीप कुमार ने अपने पिता कुंदनलाल की मदद से ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज की बंगाली कॉलोनी निवासी समीर को चोरी के आरोप में पकड़ा और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया कि आरोपी ने उनके घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से चोरी के छह मोबाइल और 2250 रुपये बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने अलग-अलग स्थानों से मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह स्मैक के नशे का आदी है। आर्थिक तंगी के चलते चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार को चालान करके न्यायालय में में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed