फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six people's condition deteriorated after drinking sherbet, referred from CHC

Pilibhit News: शरबत पीने के बाद छह लोगों की हालत बिगड़ी, सीएचसी से रेफर

Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Six people's condition deteriorated after drinking sherbet, referred from CHC
पूरनपुर अस्पताल में मजदूरों के परिजन से जानकारी करते कोतवाल पवन पांडेय-संवाद
पूरनपुर। शरबत पीने के बाद पांच मजदूरों और एक चरवाहा की हालत खराब हो गई। उल्टी, बेचैनी के साथ पेट में जलन होने पर वे अचेत होने लगे। इनमें से तीन लोगों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पहुंचकर मजदूरों और उनके परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन


घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव कटैया की है। गांव सबलपुर मुस्कीन रम्पुरा के विपिन कुमार ने बताया कि उसके पिता हर प्रसाद (45) गांव के समीप बकरी चरा रहे थे। गांव के दीपक (18), दिनेश सिंह (38), विपिन (18), रामपाल (65) गांव के लखप्रीत सिंह के खेत में गन्ना फसल की निराई कर रहे थे। भंडारे के दौरान मजदूरों को पीने को शरबत दिया गया। इस दौरान पहुंचे उसके पिता ने भी शरबत पिया। शरबत पीने के करीब आधा घंटे बाद पांचों लोगों की हालत खराब होने लगी। उल्टी, बेचैनी, पेट में जलन के साथ सभी अचेत होने लगे। आनन फानन में दीपक, दिनेश, हरप्रसाद, रामपाल को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाम पौने आठ बजे तक दो अन्य को सीएचसी नहीं लाया गया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर कोतवाल पवन कुमार पांंडेय ने पुलिस के साथ सीएचसी पहुंचकर मजदूरों और उनके परिजन से घटना की जानकारी ली। एमओआईसी डॉ मनीष राज शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में डायरिया के लक्षण मिले हैं। बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---
फार्मासिस्ट ने देखे मरीज और किए रेफर, चिकित्सक रहे गायब

पूरनपुर। सीएचसी लाए गए मजदूरों के समय इमरजेंसी में कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। फार्मेसिस्ट जितेंद्र कुमार ने वार्ड बाॅय के साथ मिलकर इलाज किया और तीनों की हालत गंभीर होने पर उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीसरे मरीज को रेफर करने के समय चिकित्सक पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष राज शर्मा ने बताया कि चिकित्सक अस्पताल परिसर में ही थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed