फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six out of 14 complaints were resolved

Pilibhit News: 14 में से छह शिकायतों हुआ निस्तारण

Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 20 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Six out of 14 complaints were resolved
अमरिया। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह व एसपी अभिषेक यादव की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 14 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इसमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अफसरों को भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कस्बे में नियमित सफाई न होने के कारण जहां-तहां गंदगी के ढेर लगे हैं। कस्बे में नेशनल हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। डीएम ने ज्ञापन को संज्ञान में लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लें और समाधान के लिए समयबद्ध तरीके से योजना बनाएं। इस मौके पर जिला स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस के बाद डीएम ने अस्थाई तहसील संचालित करने के लिए क्षेत्र के बड़ेपुरा गौंटिया में बने आईटीआई भवन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीसलपुर में 18 में चार शिकायतों का हुआ निस्तारण

बीसलपुर। एसडीएम न्यायिक लाल सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 18 में से केवल चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो पाया। एसडीएम ने शेष शिकायतें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को सौंप दी। संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकांश विभागों के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed