फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six hundred meters long to be converted to broad gauge Plefarm

छह सौ मीटर लंबा होगा ब्राडगेज का प्लेफार्म

Fri, 08 Jan 2016 11:24 PM IST
plibhit
plibhit Updated Fri, 08 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Six hundred meters long to be converted to broad gauge Plefarm

ब्राडगेज कार्य के तहत स्थानीय रेलवे स्टेशन का मुख्य प्लेटफॉर्म छह सौ मीटर लंबा बनाया जाएगा। बीजी कंस्ट्रक्शन से जुड़े अधिकारियों ने चिन्हांकन कार्य पूरा होने के बाद खुदाई का कार्य शुरू करा दिया।

विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसके तहत प्लेटफार्म दो के समीप की लाइन हटाने के साथ बरेली की ओर जाने वाली मुख्य रेल लाइन को भी उखाड़ने का कार्य जारी है। चूंकि प्लेटफॉर्म दो को ही बड़ी रेल लाइन का मुख्य प्लेटफॉर्म बनाया जाना है। शुक्रवार को ब्राडगेज से जुड़े अधिकारियों ने प्रस्तावित ब्राडगेज प्लेटफार्म को लेकर पैमाइश की।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद चिन्हांकन कार्य पूरा कर अस्थाई पिलर भी स्थापित कर दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित ब्राडेगज प्लेटफार्म 600 मीटर लंबा बनाया जाएगा। वहीं इसकी ऊंचाई वर्तमान प्लेटफार्म से करीब तीन फीट अधिक होगी। मुख्य प्लेटफार्म के समीप पड़ने वाली बड़ी रेल लाइन बिछाने को लेकर जेसीबी मशीन से खुदाई का कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed