फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six-hour power cut at night; demand to change the roster.

Pilibhit News: रात में छह घंटे बिजली कटौती, रोस्टर बदलने की मांग की

Thu, 17 Sep 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Six-hour power cut at night; demand to change the roster.
पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या को लेकर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को अलग-अलग पत्र भेजकर विद्युत आपूर्ति का रोस्टर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


विधायक ने पत्र में कहा कि पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन शाम के समय लंबे अंतराल तक बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम छह से रात 12 बजे तक का समय अधिकांश परिवारों के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसी अवधि में लोग कामकाज से घर लौटने के बाद भोजन तैयार करने और अन्य घरेलू कार्यों में जुटते हैं। ऐसे में बिजली कटौती होने से आमजन में आक्रोश बढ़ रहा है। विधायक का कहना है कि क्षेत्र के लोगों की ओर से लगातार इस समस्या की शिकायतें उनके पास पहुंच रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed