{"_id":"66dcc6e28f5754fbd80e5f09","slug":"six-clerks-working-unauthorizedly-in-the-registry-office-were-caught-and-handed-over-to-the-police-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-122142-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रजिस्ट्री ऑफिस में अनधिकृत रूप से कार्य कर रहे छह कातिब पकड़े, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रजिस्ट्री ऑफिस में अनधिकृत रूप से कार्य कर रहे छह कातिब पकड़े, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पीलीभीत। रजिस्ट्री कार्यालय में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व ने छापा मारा। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने यहां अनधिकृत रूप से कार्य कर रहे छह कातिबों को हिरासत में ले लिया। कार्रवाई को लेकर कातिब संघ की ओर से विरोध जताया। मामले की बरखेड़ा विधायक को जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस ने तीन कातिबों को छोड़ दिया गया।
सदर तहसील में शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसी दौरान एक शिकायत के आधार पर वह एसडीएम सदर के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचीं। मौके पर सरकारी कर्मियों और अन्य लोगों को अलग-अलग खड़े होने के लिए कहा।
इसके बाद सरकारी कर्मियों के अलावा वहां कार्य कर रहे छह लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। अफसरों के निर्देश पर पुलिस सभी को लेकर कोतवाली चली गई। इधर एडीएम की इस कार्रवाई से वहां खलबली मच गई। कातिब संघ के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पूरे मामले की जानकारी बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद को दी गई। विधायक के हस्तक्षेप के बाद बताते हैं कि पुलिस ने तीन कातिबों को छोड़ दिया। शेष कोतवाली में ही शाम तक मौजूद थे।
--
बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए कार्य कर रहे थे कातिब
एडीएम के औचक निरीक्षण में वहां पर बिना लाइसेंस नवीनीकरण कराए कुछ कातिब काम कर रहे थे। उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसको लेकर शिकायतें भी मिल रहीं थीं। कार्रवाई एडीएम स्तर से की जाएगी
- संजय कुमार सिंह,डीएम
-
रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामों को लेकर कार्य चल रहा था। इस बीच वहां पर एडीएम वित्त एवं राजस्व पहुंच गईं। मौके से छह कातिबों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी बरखेड़ा विधायक को दी गई। इसके बाद पुलिस ने तीन को छोड़ दिया।
- राकेश जौहरी, अध्यक्ष कातिब संघ