फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Six accused including district president of Bharatiya Bajrang Dal arrested in Pilibhit

Pilibhit News: भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष समेत छह आरोपी गिरफ्तार, समुदाय विशेष के लोगों पर किया था हमला

Wed, 11 Jun 2025 12:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 12:08 PM IST
सार

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में भारतीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के लोगों से मारपीट की थी। जानलेवा हमला करने का भी आरोप है। इस मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। इसके बाद पुलिस ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Six accused including district president of Bharatiya Bajrang Dal arrested in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र में गांव लोधीपुर में स्वीमिंग पूल और बाद में सीएचसी में मारपीट के मामले में पुलिस ने भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं पर अलग-अलग दो रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को चालान कर दिया। दो समुदाय में हुए विवाद को लेकर सोमवार की देर रात तक खलबली मची रही।  

विज्ञापन


गांव लोधीपुर निवासी रियाज खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव में स्थित स्वीमिंग पूल पर पहुंचे बजरंग दल के आठ से 10 कार्यकर्ताओं ने उसके चाचा साबिर खां की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर पहुंचा तो आरोपियों ने उसपर भी जानलेवा हमला कर दिया। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गांव के लोगों ने अनूप वर्मा नाम के युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने रियाज खां की ओर से अनूप वर्मा, जीत सिंह और आठ से 10 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। 
विज्ञापन


दूसरी रिपोर्ट गांव के शोएब खां ने दर्ज कराई। कहा कि गांव लोधीपुर में हुई मारपीट पर रिपोर्ट दर्ज कराकर भाई रियाज का मेडिकल कराने सीएचसी गए थे। अचानक जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कई लोगों के साथ पहुंचकर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये आरोपी हैं नामजद 
पुलिस ने शोएब खां की ओर से संजय मिश्रा, विपिन, पंकज कॉलोनी निवासी सतनाम सिंह, माधोटांडा थाना के गांव अर्जुनपुर निवासी जीत सिंह, लाइनपार साहूकारा निवासी उदित पांडेय, गांव रंपुरा निवासी कमल, आकाश, लाइनपार निवासी शरदा ठाकुर, नीलेश पांडेय, अमन राणे, सनी गोस्वामी, अनूप वर्मा, भानू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि अनूप वर्मा, विपिन, आकाश, जीत सिंह, मोहल्ला कायस्थान निवासी संजय मिश्रा आदि को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
दो समुदाय में मारपीट पर सर्किल के थानों की पुलिस के अलावा पीएसी को बुलाया गया। पुलिस ने नगर में कुछ स्थानों पर एकत्र मिले लोगों को खदेड़ दिया। दोनों ओर से हुई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed