फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sister-in-law's brother pushed, unborn child died

Pilibhit News: जेठानी के भाई ने दिया धक्का, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत

Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's brother pushed, unborn child died
पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि वह नौ माह की गर्भवती थी। जेठानी के भाई ने उसको धक्का दे दिया। जिससे उसके बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई। माधोटांडा पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के मुताबिक उसके जेठ बाहर काम करते हैं। 10 दिन पूर्व जेठानी को गांव के किसी अन्य युवक के साथ घर के अंदर देखा गया था। इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई थी। घर आए जेठ ने जेठानी की पिटाई कर दी थी। इस पर जेठानी ने अपने भाई को बुलाया और घर के लोगों के साथ मारपीट की। उसके भाई ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसको गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मृत बच्चा पैदा हुआ। घटना की माधोटांडा पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब महिला ने एसपी अतुल कुमार शर्मा से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed