फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Sister-in-law got the report of molestation done, brother-in-law gave his life by hanging

भाभी ने दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट, देवर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 18 Aug 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law got the report of molestation done, brother-in-law gave his life by hanging
बरखेड़ा (पीलीभीत)। फुफेरी भाभी की ओर से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कार्रवाई से सहमे देवर ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को वह जांच को पहुंची पुलिस देखकर फरार हो गया था, बुधवार सुबह उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक मजदूरी करता था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक ने अपनी फुफेरी भाभी के साथ मारपीट व छेड़खानी की थी। भाभी ने बरखेड़ा थाने में देवर के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिसकर्मी घटना की जांच करने गांव गए थे। तब आरोपी घर से भाग गया। रात में किसी समय वह घर लौटकर आ गया। सुबह आरोपी के पिता सुलह के लिए ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को एकत्र करने गांव चले गए। इस दौरान आरोपी ने सुबह करीब सात बजे कमरे में प्लास्टिक की रस्सी कुंडे में डालकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि इस दौरान घर में कोई नहीं था। जानकारी होने पर उसे जब तक फंदे से उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि परिवार की महिला से केवल कहासुनी और मारपीट हो गई थी। महिला ने छेड़खानी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जब पुलिस गांव में आई तो उनका पुत्र डर गया और घर से भाग गया था। सीओ सुनील दत्त ने सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। बरखेड़ा एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि महिला ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दिन में जांच करने गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने पहले ही छोड़ दिया
पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने बिहार के गया निवासी युवती से शादी की थी। शादी के एक माह बाद उनका बेटा पत्नी को लेकर उसके मायके गया था। कुछ दिन रुकने के बाद वह लौट आया मगर उसकी पत्नी नहीं आई। घटना के दिन वह शराब के नशे में था। इसीलिए महिला से मारपीट हो गई थी।

महिला ने युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुबह अपने घर में आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। वीडियोग्राफी के साथ पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। - दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed