{"_id":"689795bce0fcedf4a0041f69","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-were-beaten-up-after-they-entered-the-house-in-protest-of-animals-eating-crops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141547-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पशुओं के फसल खाने के विरोध पर घर में घुसकर ननद, भाभी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पशुओं के फसल खाने के विरोध पर घर में घुसकर ननद, भाभी को पीटा
Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। पशुओं के गन्ना की फसल खाने के विरोध पर घर में घुसकर ननद, भाभी की पिटाई कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना हजारा थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज की है। गांव निवासी लखवीर सिंह की पत्नी गुरमती कौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने खेत में गन्ने की फसल लगा रखी है। खेत के समीप कुछ जमीन खाली है। गांव का गुरमेज सिंह खाली जमीन में अपने पशुओं को छोड़ देता है, जो उसकी गन्ना की फसल खाते है।चार अगस्त को इसकी शिकायत कंबोजनगर पुलिस चौकी में की। सात अगस्त को फिर पशुओं के गन्ना की फसल खाने के विरोध पर आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसकी और पड़ोस में रह रही ननद की पिटाई कर घायल कर दिया। उसके पति पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। हजारा एसओ अमित सिंह ने बताया कि गुरमीत कौर की ओर से गांव निवासी गुरमेज सिंह, उसकी पत्नी मंजीत कौर, महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह की पत्नी, पुत्र करमजीत सिंह, अजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।