{"_id":"58596e734f1c1b4218e393bc","slug":"simranjit-hockey-champion-grand-welcome","type":"story","status":"publish","title_hn":" हॉकी चैंपियन सिमरनजीत का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी चैंपियन सिमरनजीत का भव्य स्वागत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 20 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हॉकी चैंपियन सिमरनजीत का भव्य स्वागत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर हॉकी विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह मंगलवार को मझोला कस्बे में पहुंचे। उनके स्कूल और गांव में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। सिमरनजीत ने गुरुद्वारा में जाकर मत्था टेका और बुजुुर्गोें का आशीर्वाद लिया। लखनऊ में रविवार को हुई जूनियर हॉकी विश्वकप प्रतियोगिता में गोल दाग कर टीम को अजेय बढ़त दिलाने वाले उदयीमान खिलाड़ी सिमरनजीत मंगलवार दोपहर पिता इकबाल सिंह, ताऊ रक्षपाल सिंह एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ मझोला पहुंचे। कस्बे में मुख्य मार्ग पर लोगों ने उसका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया। इसके बाद एसके पब्लिक स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन समिति एवं स्टाफ ने स्वागत किया। इसके बाद वह अपने गांव मझारा फार्म पहुंचे। घर पहुंचने से पहले सिमरनजीत ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। इस मौके पर गांव के लोगों ने उसका स्वागत किया। घर में दादी गुरमीत कौर का आशीर्वाद लिया। स्वागत कार्यक्रम में मझोला चेयरमैन अजय गोयल, स्कूल प्रबंधक जगजीत सिंह जग्गू, विक्रम सिंह, रसपाल सिंह, सुखवीर सिंह, सुखराज, दिलबाग सिंह, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, डॉ. डोरीलाल वर्मा, एनसी पाठक, हरपाल सिंह गुर्राया, जसपाल सिंह गुर्राया सहित कई लोग थे।
21 जनवरी से हॉकी इंडिया लीग में करेंगे प्रतिभाग
जूनियर हॉकी विश्वकप जीतने के बाद अब सिमरनजीत 21 जनवरी से प्रारंभ हो रहे हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में प्रतिभाग करेंगे। इसमें वह रांची रेस टीम की ओर से अपनी प्रतिभा दिखाएगा।
आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी
जूनियर हॉकी विश्वकप के हीरो सिमरनजीत सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा इस मुकाम तक पहुंचने में उसके परिवार का पूरा सहयोग रहा। विशेषकर ताऊ रक्षपाल सिंह ने उसका एकेडमी में प्रवेश दिलाने के साथ हर कदम पर साथ दिया। सिमरनजीत ने कहा कि आगे बढ़ने को कड़ी मेहनत और सच्ची लगन जरूरी है। भविष्य में हॉकी की मुख्य टीम में चयनित होकर देश को विश्वविजेता बनवाने की तमन्ना है।